Delicious Jalebiya Almora Ki

अल्मोड़ा अपनी प्राकर्तिक सुंदरता के साथ और भी कई बातों के लिए जाना जाता है

जिनमे से एक नाम आते ही – मुँह में मिठास घुल जाती हैं। वो हैं – अल्मोड़ा में कारखाना बाजार स्थित जलेबियो की मशहूर दुकान, इस दुकान की स्थापना कुछ तक़रीबन 70-80 साल पहले – स्वर्गीय किशन दत्त जोशी जी ने की थी, उनकी विरासत को आज उनके पुत्र आगे बढ़ा रहे हैं.

अल्मोड़ा मशहूर जलेबियों की यह दुकान, ब्रैंडिंग स्ट्रैटेजिस्ट के लिए शोध का विषय हो सकता हैं कि – दुकान के बाहर आज भी कोई बोर्ड नहीं हैं, कही कोई ब्रांडिंग नहीं हैं.




फिर भी जब जलेबियो का आनंद लेने का मन हो, तो अल्मोड़ा के स्थानीय निवासीयो को पहला ध्यान इसी दुकान का आता हैं. और यहाँ बैठकर दूध या दही के साथ जलेबियाँ लेने पर तो इसका जायका और भी बढ़ जाता हैं।

हर उम्र के लोग आनंद लेते गरमागरम जलेबियो का, यहाँ नज़र आते हैं, दिलचस्प बात यह हैं कि – यहाँ आप जिन जलेबियों का स्वाद लेंगे – उन्हें अपने सामने बनते हुए देख सकते हैं, दिन भर यहाँ स्वादिष्ट जलेबियाँ बनती रहती हैं – और हाथो हाथ बिक जाती हैं.




इस वीडियो को देखते हुए आया आपके में मुहं में पानी, तो आइये अल्मोड़ा और लीजिये खूबसूरत वादियों का आनंद साथ में माउथ मेल्टिंग जलेबिया,

आपको जलेबियाँ पसंद हों या वीडियो अच्छा लगा हो तो, लाइक का बटन दबायें – कमेंट कर बताएं आपके अनुभव, और अपने मित्रो को परिचित कराएं – अल्मोड़ा की एक डेलिकेसी से|

देवता जागर उत्तराखंड लोक संस्कृति, मां भगवती, देवी

Shri Gopeshwar Mahadev Temple

Intro/ Preface
According to video ( as gopeshwar market, location etc)
History/ Story
Altitude, Weather, how to reach, distances, stay
Closing

Intro/ Preface
Popcorntrip mei aap ka ek baar fir se swagat hai, Popcorn Tirp me hamari koshish rahti hai.. Ki aap uttarakhand ko aur karib se jaane.

Hellow viwers, ये खबूसूरत और शांत जगह है गोपेश्वर। और ye आप देख रहें है यहाँ की बाजार और बस व टैक्सी स्टैंड. रविवार को यहाँ बाजार का साप्ताहिक अवकाश रहता है। अभी अभी यहाँ बारिश हुई है जिससे मौसम सुहावना हो गया है। पहाड़ियों में बिखर रहा रहा कोहरा इसे और भी खुशनुमा बना रहा है।




Ye सामने प्रवेश द्वार है श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर का, जिसकी दुरी यहाँ से करीब ½ kilometer ke karib है, Taxi stand से लगभग ५०० मीटर पैदल चल कर गोपीनाथ मंदिर तक आसानी से, पंहुचा जा सकता है।
इस लेख में आप जानेंगे उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में चमोली जिले में गोपेश्वर में स्थित श्री गोपीनाथ मंदिर से जुडी बातों को।

गोपीनाथ मंदिर एक प्रसिद्द धार्मिक स्थल उत्तराखंड ये मंदिर भगवन शिव को समर्पित है। प्रतिवर्ष बड़ी संख्यां में यहाँ आकर इस धार्मिक sthal के darshan कर पुण्य प्राप्त करते हैं।




मान्यता है कि – भगवान शिव को समर्पित यह कत्यूरी शासन काल में 9 वीं se 11 वीं शताब्दी के बीच बनाया गया था। गोपीनाथ मंदिर की बनावट उत्तराखंड के अन्य शिव mandiron जैसे केदारनाथ जी और तुंगनाथ से मिलती है।
मन्दिर के आस पास , माँ दुर्गा , श्री गणेश एवं श्री हनुमान जी के मन्दिर हैं।
इस मन्दिर में शिवलिंग, परशुराम, भैरव जी की प्रतिमाएँ विराजमान हैं। मंदिर के गर्भ गृह में शिवलिंग स्थापित है।

बद्रीनाथ -केदारनाथ मार्ग में, चमोली जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर गोपेश्वर है। और गोपेश्वर उत्तराखंड के अन्य shaharon जैसे ऋषिकेश, देहरादून, हरिद्वार, कर्णप्रयाग aadi से achhi तरह कनेक्टेड है। नजदीकी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश २२० किलोमीटर , नजदीकी एयरपोर्ट देहरादून जॉली ग्रांट २५८ किलोमीटर की duri पैर स्थित है।

अब हम पहुंच चुकें हैं मंदिर के समीप, ये यहाँ लगे बोर्ड पर मंदिर के बारे में संछिप्त जानकारी, जैसे यहाँ से अन्य आस पास के प्रमुख स्थानों से यहाँ की दुरी, इस स्थान का संछिप्त परिचय।

यहाँ लगे कुछ शिलापटों में आप यहाँ का संछिप्त विवरण पढ़ सकते हैं।




मंदिर के पीछे कुछ दिलचस्प से लगने वाले पारम्परिक तरीकों से बने लकड़ी, मिटटी और पत्थरों से बने घर।
इन मकानों की खासियत ये होती है, के इनके अंदर गर्मियों में ठंडा और जाड़ों के मौसम में गरम होता है।
छतों में इनके चपटे और बड़े आकर की पत्थरों जिन्हे स्थानीय बोली में पाथर कहते हैं लगे होते हैं, उसके नीचे लकड़ी लगी होती है।

History/ Story

इस मंदिर की स्थापना को लेकर कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं।

एक मान्यता के अनुसार देवी सती के शरीर त्यागने के बाद भगवान शिव जी इसी स्थान में तपस्या में लीन हो गए थे।
और तब “ताड़कासुर” नामक राक्षस ने तीनों लोकों में हा-हा-कार मचा रखा था और उसे कोई भी हरा नहीं पा रहा था।

तब ब्रह्मदेव ने देवताओं से कहा कि भगवान शिव का पुत्र ही ताड़कासुर को मार सकता है। उसके बाद से सभी देवो ने भगवान शिव की आराधना करना आरम्भ कर दिया लेकिन तब भी शिवजी तपस्या से नहीं जागे। फिर भगवान शिव की तपस्या को समाप्त करने के लिए इंद्रदेव ने यह कार्य कामदेव को सौपा ताकि शिवजी की तपस्या समाप्त हो जाए और उनका विवाह देवी पारवती से हो जाए। और उनका पुत्र राक्षस “ताड़कासुर” का वध कर सके।
जब कामदेव ने अपने काम तीरो से शिवजी पर प्रहार किया तो भगवान शिव की तपस्या भंग हो गयी। तथा जब शिवजी ने क्रोध में जब कामदेव को मारने के लिए अपना त्रिशूल फैका , तो वो त्रिशूल इसी स्थान में गढ़ गया था ।
यह भी कहा जाता है कि मंदिर के आसपास टूटी हुई मूर्तियों के अवशेष इस बात का संकेत करते हैं कि प्राचीन समय में यहाँ अन्य भी बहुत से मंदिर थे। मंदिर के आंगन में एक ५ मीटर ऊँचा त्रिशूल है, जो १२ वीं शताब्दी का है और अष्ट धातु का बना है।
दन्तकथा है कि जब भगवान शिव ने कामदेव को मारने के लिए अपना त्रिशूल फेंका तो वह यहाँ गढ़ गया। त्रिशूल की धातु अभी भी सही स्थित में है जिस पर मौसम प्रभावहीन है और यह एक आश्वर्य है। यह माना जाता है कि शारिरिक बल से इस त्रिशुल को हिलाया भी नहीं जा सकता, जबकि यदि कोई सच्चा भक्त इसे छू भी ले तो इसमें कम्पन होने लगता है।
गोपीनाथ मंदिर , केदारनाथ मंदिर के बाद सबसे प्राचीन मंदिरों की श्रेणी में आता है। मंदिर के चारों ओर टूटी हुई मूर्तियों के अवशेष प्राचीन काल में कई मंदिरों के अस्तित्व की गवाही देते हैं। मंदिर के आंगन में एक त्रिशूल है, जो लगभग 5 मीटर ऊंची है, जो आठ अलग-अलग धातुओं से बना है, जो कि 12 वीं शताब्दी तक है।

इस मदिर से जुडी एक अन्य खास बात ये हैं कि यहीं भगवान श्री केदारनाथ जी के अग्रभाग रुद्रनाथ जी की गद्दी शीतकाल में छह माह के लाई जाती है जहां पर शीतकाल के दौरान रुद्रनाथ की पूजा होती है।
भगवान केदारनाथ जी के मुखभाग रुद्रनाथ जी के मंदिर में प्रतिदिन भव्य पूजा की जाती है |




हर रोज सैकडो़ श्रद्धालू यहां भगवान के दर्शन करने के लिए आते हैं। इस मंदिर में शिवलिंग ही नहीं बल्कि परशुराम और भैरव जी की प्रतिमाएं भी स्थापित है। मंदिर के गर्भ गृह में शिवलिंग स्थापित है और मंदिर से कुछ ही दूरी पर वैतरणी नामक कुंड भी बना हुआ है, जिसके पवित्र जल में स्नान करने का विशेष महत्व है।
उम्मीद है कि आपको ये जानकारी पसंद आयी होगी। ऐसे ही और वीडियोस देखने के लिए साथ दिए लिंक पर क्लिक करें

1 of the 7 wonders of the world Tajmahal

ऊपर वाले की बनायीं – सारी दुनिया ही अपने आप में आश्चर्य है, और आश्चर्यों से भरी इस दुनिया में हर रोज कई बातें हमे चौंकाती हैं।
मानव द्वारा समय समय पर कुछ ऐसे innovations और creation होते रहें हैं, जो दुनिया के लिए मिसाल बनकर स्वर्णिम इबारतों में दर्ज हो इतिहास बना देते हैं।

ऐसी ही एक मिसाल हमारे देश में हैं – ताजमहल, दुनिया के सात अजूबों में से एक, जो देश की सबसे ज्यादा जनसँख्या वाले – राज्य उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में है। जहाँ प्रतिदिन हजारों पर्यटक इस भव्य कृति को देखने यहाँ आते हैं।

Entry, Reservation & Timings, Documents required
ताजमहल विजिट के लिए टिकट लेना होता हैं, ticket आप काउंटर से लेने के अलावा ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं। इसके लिए लिंक आप को इस वीडियो के डिस्क्रिप्शन में मिल जायेगा।




सूर्योदय होने से 1 घंटे पूर्व से लेकर सूर्यास्त के 45 मिनट पूर्व तक visitors टिकेट खरीद सकते हैं।
ताजमहल में पूर्वी और पश्चिमी गेट द्वारा प्रवेश किया जा सकता है और exit के लिए तीन गेट हैं पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी द्वार।

Timings: 6:00 AM to 7:30 PM (Taj Mahal remains closed on Friday)
https://asi.payumoney.com/#/
इस लिंक से न सिर्फ ताज बल्कि देश में दूसरी जगहों के भी हेरिटेज monuments के टिकट्स भी बुक किये जा सकते हैं।

फिजिकली disabled यानी दिव्यांगो के लिए व्हील चेयर और फर्स्ट एड बॉक्स एएसआई कार्यालय में उपलब्ध हैं। जिसका संपर्क no. : 0562 – 2330498।
गेट पर ताजमहल का मैप देखा जा सकता हैं. ताज center me, बायीं और मस्जिद, दायी और म्यूजियम और ताजमहल के पीछे यमुना नदी बहती हैं।

ताजमहल के सामने बने विशाल गेट से – प्रवेश कर – सामने सफ़ेद इमारत देखते ही आप दुनिया के उन कुछ लोगो में शुमार हो जाते हैं – जिन्होंने बेमिसाल ताज का दीदार किया है।

ताजमहल देश में सबसे ज्यादा विजिट किये जाने वाले destinations में से एक हैं। ताजमहल में वर्तमान को अतीत से जुड़ता हुआ महसूस किया जा सकता है।

सफ़ेद संगमरमर से बना मकबरा, जिसके आगे खूबसूरत garden, फाउंटेन, तालाब में ताज का रिफ्लेक्शन, ताजमहल के मेहराब और उन पर उभरी नायाब नक्काशी देख, नज़रे सम्मोहित हो इसकी खूबसूरती बिना पलक झपकाए निहारती हैं।




ताज विजिट करना अपने आप में एक विशिष्ट अनुभव है, जहाँ एक तरफ इसकी खूबसूरती लाजवाब है, वही दूसरी ओर उत्कृष्ट शिल्प कौशल के साथ, दीवारों पर की गयी नक्काशी, और सुन्दर कैलीग्राफी अद्भुत है।
ताजमहल का शिल्प, दीवारों पर नक्काशी और इसकी बेजोड़ खूबसूरती – हमेशा के लिए स्मृतियों में जगह बना लेती है।

ताज महल के सामने बने चबूतरे और गार्डन में और इसके आसपास – पर्यटक तस्वीरें खीचातें हैं।
ताजमहल के दाहिनी हाथ को है shoe stand, जहाँ visitor बिना किसी चार्ज diye अपने footware संभाल सकते हैं। या फिर आपको शू कवर खरीदने होते हैं जो yahan लगभग २० – ३० रुपये में मिल जाते हैं।

History, Architect

ताजमहल को बनाने में तक़रीबन 20 हजार मजदूरों, शिल्पकारों का योगदान है, और इसे बनने में लगने वाला समय
लगभग 20 वर्ष।
ताजमहल को मुगल वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण माना जाता है। एक ऐसी शैली जो फारसी, भारतीय और इस्लामी वास्तुशिल्प बनावट के तत्वों को आपस में जोड़ती है।
San 1631 में शुरू हो – 1648 में यह मकबरा तैयार हुआ, सफेद संगमरमर की बानी यह ईमारत – ताजमहल “मुगल साम्राज्य के समय, बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल के स्मारक के रूप में बनवायी थी।




ताजमहल की छत फ्लावर पैटर्न और फर्श geomatrical डिजाइन के साथ सजाया गया है।
मुख्य संरचना का भीतरी भाग लाखौरी मिट्टी के ईंटों से बना है, जिसे खूबसूरती से संगमरमर से ढका गया है, जबकि आसपास के ढांचे लाल बलुआ पत्थर से ढके हुए हैं।

ताजमहल 1983 में, यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल बन गया, और इसे ” पर्शियन, भारतीय और इस्लामी कला शैली में निर्मित किया गया हैं, कला के इस खूबसूरत नगीने को, विश्व की धरोहर के रूप में univarsally admired (शीर्ष उत्कृष्ट रचना)/ मास्टरपीस के रुप में मान्यता मिली हैं”

मकराना के सफेद संगमरमर से बना, दुनिया के सात आश्चर्यों में से एक- ताजमहल – दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करता है।

ताजमहल के लिए जहाँ से visitors प्रवेश करते हैं – दरसअल वो पिछला द्वार हैं – ताजमहल का मुखय द्वार यमुना नदी की और उत्तरी छोर पर हैं.

ताज के बनने के 370 से ज्यादा वर्ष बीत गए, लेकिन आज भी संगमरमर से बनी अद्भुत धरोहर यमुना नदी के किनारे, अपने अतुलनीय और अद्भुत सौंदर्य से न सिर्फ सैलानियों को लुभाती रही – बल्कि वास्तुशिल्प और वैज्ञानिक अनुसंधान को निरंतर प्रेरणा दे रही हैं.
युनेस्को की वर्ल्ड हैरिटेज कीपूर्व अमेरिकन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने कहा था कि “आज मुझे अहसास हुआ कि इस दुनिया में दो तरह के लोग हैं. एक वो जिन्होंने ताज देखा है और दूसरे वो जिन्होंने ताज नहीं देखा.”।



ताजमहल आने का समय व दिन

ताजमहल विजिट करने से पूर्व ध्यान रखे – अक्टूबर से मार्च के बीच यहाँ टूरिस्ट्स का पीक सीजन होता हैं, – इस समय कभी badi sankhya me पर्यटक ताजमहल देखने आते हैं।

ताजमहल विज़िटर्स के लिए शुक्रवार को बंद रहता है और इस दिन दोपहर को केवल उन लोगों के लिए खोला जाता है, जिन्हें ताजमहल के बायीं ओर बनी मस्जिद में नमाज अदा करनी हो।
ताजमहल सूर्योदय से 30 मिनट पहले और सामान्य दिनों के दौरान सूर्यास्त से 30 मिनट तक खुला रहता है।

आगरा समुद्र तल से 171 मीटरस की हाइट पर हैं, यहाँ विजिट करने का बेस्ट सीजन अक्टूबर से मार्च माना जाता हैं. लेकिन पुरे साल में कभी भी यहाँ आया जा सकता हैं, अप्रैल से जून तक गर्मियों के कारण, और जुलाई से सितम्बर तक बरसात की वजह से पर्यटकों की आवाजाही थोड़ा कम रहती हैं।

ताजमहल सामान्तया सुबह छह बजे से शाम साढ़े छह बजे तक खुला रहता है।
ताजमहल महीने में पांच दिन रात के समय भी खुलता है।
पूर्णिमा के रात्रि यानी जब चाँद अपने पुरे आकार में होता है… शाम 8:30 se 12:30 midngiht तक, पूर्णिमा की रात और उससे पहले की और बाद के दो रातो तक . फ्राइडे को छोड़कर।




रात में विजिट सीमित लोगो के लिए रहता हैं, और को 30 मिनट का समय मिलता है। चांदनी रात में ताज को निहारने को. जिसके लिए काम से काम 24 घंटे पहले टिकट्स लेनी होती हैं। अलग अलग समय पर बदलती रौशनी के हिसाब से ताज के अलग-अलग शेड्स दिखाई देते हैं, प्रेम का प्रतीक ताजमहल – चांदनी रात में – बेहद ही आकर्षक दिखाई देता हैं।

Do’s & Dont’s
आप ताजमहल विजिट करते हुए अपने साथ कम से कम 1 लीटर पानी के बोतल अवश्य रख लें, हालाकिं यहाँ पर RO वाटर की व्यवस्था है।
साफ़ सफाई व शांति व्यस्वस्था का ध्यान रखें।
गाइड आदि hire करने से पहले उनके फोटो पहचान पत्र जाच लें।
ताजमहल परिसर के अन्दर khadhya samgri laane, धुम्रपान, तंबाकू उत्पाद, शराब, गोला बारूद, किसी भी तरह के शस्त्र, tripod l बिजली के सामान (कैमरे को छोड़कर), लेन की शख्त मनाही है।
मोबाइल फ़ोन को साइलेंट मोड़ में रखें।
स्मारक के अंदर बड़े बैग और किताबें ले जाने से बचें, इससे आपका सुरक्षा जांच mei lagne waala समय बढ़ सकता है।
मुख्य मकबरे के अंदर फोटोग्राफी निषिद्ध है।
500 मीटर के भीतर कोई प्रदूषण वाहनों की अनुमति नहीं है।
दीवारों और स्मारकों की सतहों को छूने और खरोंच से बचें क्योंकि ये विरासत स्थल हैं और इन्हे विशेष देखभाल की आवश्यकता है।

How to Reach
आगरा देश के सभी प्रमुख हिस्सों से सड़क, रेल और हवाई मार्गो द्वारा वेल कनेक्टेड है।
by air
Indian Airlines की भी नियमित उड़ाने आगरा के लिये उपलब्ध हैं।



by rail
रेल मार्ग द्वारा आगरा अच्छी तरह कनेक्ट है. आगरा cantoment के मुख्य रेलवे स्टेशन के अलावा दो अन्य रेलवे स्टेशन राजा की मंडी और आगरा फोर्ट रेलवे स्टेश में मौजूद हैं। दिल्ली से आगरा को आने वाली मुख्य ट्रेन्स Palace on Wheels, Shatabdi, Rajdhani और Taj Express है।

by road
आगरा के लिए देश के कई शहरों में नियमित बस सेवाएं हैं। दिल्ली, जयपुर, मथुरा, आदि से आप आसानी से बस या टैक्सी द्वारा आगरा पहुँचा जा सकता है।
आगरा की दूरी – दिल्ली से ताज एक्सप्रेस/ यमुना एक्सप्रेस वे से 233 किलोमीटर।
जयपुर से 240 किलोमीटर हैं।
लखनऊ से 333 किलोमीटर।
देहरादून से 433 किलोमीटर और हल्द्वानी से NH 509 से होते हुए 331 किलोमीटर की दुरी पर है।
कुछ अन्य स्थानों से आप दुरी स्क्रीन में देख सकते हैं
Bharatpur – 57 km
Delhi – 204 km
Gwaior – 119 km
Jaipur – 232 km
Kanpur – 296 km
Khajuraho – 400 km
Lucknow – 369 km
Mathura – 56 km
Varanasi – 605 km

शहर में पहुंचने के बाद, आपको ताजमहल पहुंचने के लिए आसानी से टैक्सी, टेम्पो, ऑटो-रिक्शा और साइकिल रिक्शा उपलब्ध हो जाते हैं। यदि आप शहर के पास विभिन्न स्थानों पर जाना चाहते हैं तो प्रीपेड टैक्सी भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा प्रति घंटे के किराये के हिसाब से साइकल्स भी उपलब्ध हो जाती हैं । चूंकि ताजमहल क्षेत्र के आसपास डीजल और पेट्रोल वाहन की अनुमति नहीं है, इसलिए आप बैटरी संचालित बसों, रिक्शा और अन्य प्रदूषण मुक्त वाहनों को hire सकते हैं।




Where to stay

आगरा में रुकने के लिए हर बजट के होटल्स अवेलेबल हैं, जिन्हे आप इंटरनेट पर आसानी से सर्च कर सकते हैं। कई मोबाइल aps अथवा वेबसाइटस द्वारा, बिना एडवांस पेमेंट किये भी होटल रूम्स की बुकिंग की जा सकती है।

Get in touch by Email or Call on the address given below to Find a Government approved tour guide in Taj Mahal, Agra.
U.P. Tourism office
64, Taj Road, Agra – 282001
Tel. : (+91) 562 – 2226431

Indian Tourism Office
191, Mall Road, Agra – 282001
Tel : (+91) 562 – 2226378

आगरा में घूमने के लिए अन्य आकर्षण हैं
Agra Fort
Open : Sunrise to sunset. | Distance about: 4.7 Kms from Agra Cantt Railway Station. | Entry fee : Domestic Tourist : 40/- Foreign Tourist : 550/-
Also known as Lal Qila, Fort Rouge or Red Fort of Agra, the Agra Fort is a UNESCO world heritage site. It is situated at a distance of about 2.5km northwest of the famous Taj Mahal.

Fatehpur Sikri
Open: Sunrise to sunset.
Distance about : 39kms from Agra City.
Entry fee : Domestic Tourist : 40/- Foreign Tourist : 510/-
Akbar का मकबरा
Mariam का मकबरा
एतमादुद दौला का मकबरा
Ram Bagh
Mehtab Bagh

जहाँ के लिए आप कैब कर सक ते हैं, आगरा आये हैं तो यहाँ का पेठा खाना न भूले, देश के कई भागों में पेठा बनता हैं- लेकिन दुनिया में सबसे मशहूर पेठे आगरा में बनते हैं जो कितनी ही वैरायटी में आते हैं.
ताज के दायी ओर म्यूजियम हैं, फिलहाल तो यह लगभग खाली था।
ओर बायीं ओर हैं – मस्जिद, जहाँ हर फ्राइडे नमाज़ होती हैं.
उम्मीद हैं आपको ताजमहल पर ये जानकारी पसंद आयी होगी। विडियो द्वारा जानकारी पाने के लिए साथ बने लिंक पर क्लिक करें।

Travel the World with low Budget

Travel सुनते ही हमारे दिमाग में आता हैं, खूबसूरत लैंडस्केप, बर्फ से ढके पहाड़, विशाल समुन्दर, शानदार जंगल, हरे मैदान, tradtions, delicious फ़ूड, एडवेंचर और बहुत सारा फन

किसी ने बहुत खूब लिखा हैं…

सैर कर दुनिया की गाफिल, जिंदगानी फिर कहाँ
जिंदगानी गर रही तो, नौजवानी फिर कहाँ?





हर यात्रा हमें जिंदगी में फिर से जुटने के लिए ताजा कर देती हैं और और जाने कितने ही अनुभव हमारे खाते में जोड़ देती हैं. ट्रेवलिंग ही एक कम्युनिटी को दूसरी से समझाने में हेल्प करती हैं.

एक ऐसी ऑनलाइन हॉस्पिटैलिटी कम्युनिटी हैं जिसका हिस्सा बनकर आप दुनिया भर के हजारों – लाखों volunteers, स्टूडेंट्स, travellers की तरह अपनी छोटी बचत के सहारे निकल सकते हैं वर्ल्ड ट्रेवल में.

World ट्रेवल yani दुनिया भर के देशों में घूमना यों तो बहुत खर्चीला होता हैं, लेकिन जिनका बजट वर्ल्ड ट्रेवल को allow नहीं करता, वे भी कम खर्च में वर्ल्ड ट्रेवल कर सकते हैं.

Workaway.इन्फो दुनिया की लार्जेस्ट online volunteer कम्युनिटी हैं – जिसमे वालंटियस, TRAVELRS – अपन ट्रेडिशन, कल्चर और वर्क एक्सचेंज करते हैं, और जहाँ ट्रैवलर को मिलता हैं ढेर सारा PRACTICALLY सिखने को जो आपको हजारों विडियो या किताबे shayad hi अनुभव करा सकती.

यहाँ 150 से ज्यादा देशो के ३१००० से ज्यादा होस्ट्स ke options hain आपका welcome कर सकते हैं, जहाँ आप निःशुल्क रुक सकते हैं – बस FOOD और रहने के बदले को दिन में लभगग ५ घंटे और और सप्ताह में ५ दिन HOST KO वालंटियR उसके द्वारा बताये गए काम में सहयोग करना होता .. वह काम आपकी स्किल अथवा इंटरेस्ट के अनुसार होता हैं, जिसकी जानकारी आप पहले से ले सकते हैं.

कुछ होस्ट आपको अपनी कंट्री के WAGES के आधार पर – कुछ मिनिमम अलाउंस भी ऑफर कर कुछ अतिरिक्त इनकम के मौके भी उपलब्ध कराते हैं, जो निर्भर करता हैं – आपकी स्किल और होस्ट की जरुरत पर.

यह ध्यान रखे किसी भी जगाह जाने से पहले आप – जितना जायदा कम्यूनिकेट कर सकते होस्ट से उतना अच्छा, जिससे आपको और आपके होस्ट को एक दुसरे की अप्केषाएं YAANI EXPECATIONS KA पता हो.

आप अपने इंटरेस्ट के अनुसार – अपने होस्ट का चयन कर सकते हैं – मसलन आप किसी फार्म में रुकना चाहते हैं, किसी NGO, किसी कैफ़े में, किसी रिसोर्ट में, किसी फॅमिली के साथ, किसी एजुकेशनल इंस्टिट्यूट में या किसी एनिमल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन में…





यह बात ध्यान में रखनी होती हैं – कि – आप किसी होटल या लॉज में रूम बुक नहीं करा रहे, जैसे अपने घर में कुछ आपकी जिम्मेदारियां होती हैं और दुसरे सदस्यों का ध्यान रखना होता हैं, और अपना योगदान देना होता हैं, उसी तरह का का बिहेवियर एक workawyer से भी अपेक्षित होता हैं. दुनिया के लगभग हर कंट्री में होस्ट आपको मिल जायेंगे, तो बनाईये दुनिया को मंजिल और बगैर किसी बहाने के सैर पर निकल जाइए.

Apna travel destination और होस्ट सेलेक्ट करने के लिए आप workaway.info visit कीजिये.. इसमें आप एक्स्प्लोर कर सकते हैं, COUNTRIES को, और होस्ट के बारे में इनफार्मेशन और उनके रिव्युज , होस्ट से संपर्क करने के लिए आपको workaway में subscription ले सकते हैं, जिसके लिए कुछ शुल्क का भुगतान करना होता हैं.

आप न सिर्फ WORKAWAY.इन्फो से होस्ट से संपर्क कर सकते हैं, बल्कि अगर आपके पास KOI आइडियल डेस्टिनेशन हैं, जो फॉरेनरस के इंटरेस्ट का हो सकता हैं, तो आप WORKAWAY.इन्फो में अपनी प्रॉपर्टी की लिस्टिंग कर सकते हैं, जो फ्री हैं.

Garjia Temple

गर्जिया नामक शक्तिस्थल सन १९४० से पहले उपेक्षित अवस्था में था, किन्तु सन १९४० से पहले की भी अनेक दन्तश्रुतियां इस स्थान का इतिहास बताती हैं। वर्ष १९४० से पूर्व इस मन्दिर की स्थिति आज की जैसी नहीं थी, कालान्तर में इस देवी को उपटा देवी के नाम से जाना जाता था। तत्कालीन जनमानस की धारणा थी कि वर्तमान गर्जिया मंदिर जिस टीले में स्थित है, वह कोसी नदी की बाढ़ में कहीं ऊपरी क्षेत्र से बहकर आ रहा था। मंदिर को टीले के साथ बहते हुये आता देख भैरव देव द्वारा उसे रोकने के प्रयास से कहा गया- “थि रौ, बैणा थि रौ। (ठहरो, बहन ठहरो), यहां पर मेरे साथ निवास करो, तभी से गर्जिया में देवी उपटा में निवास कर रही है।

लोक मान्यता है कि वर्ष १९४० से पूर्व यह क्षेत्र भयंकर जंगलों से भरा पड़ा था, सर्वप्रथम जंगलात विभाग के तत्कालीन कर्मचारियों तथा स्थानीय छुट-पुट निवासियों द्वारा टीले पर मूर्तियों को देखा और उन्हें माता जगजननी की इस स्थान पर उपस्थिति का एहसास हुआ। एकान्त सुनसान जंगली क्षेत्र, टीले के नीचे बहते कोसी की प्रबल धारा, घास-फूस की सहायता से ऊपर टीले तक चढ़ना, जंगली जानवरों की भयंकर गर्जना के बावजूद भी भक्तजन इस स्थान पर मां के दर्शनों के लिये आने लगे।





Kaise phuche :

रामनगर तक रेल और बस सेवा उपलब्ध है, उससे आगे yani ki garijiya mandir tk phuchne, aap ranikhet/ bhikiyasen ki aur jaane wali bus se ja sakte hai, jiske liye thoda wait karna pad sakta hain ya taxi le sakte hain। रामनगर में रहने और bhojan के लिये कई achche होटल aur restaurants उपलब्ध है।

Mandir me devi sarswati, bhagwan ganesh aur batuk bharav ki murtiyo ke sath girja devi ki 4.5 feet uchi sangmarmar ki patima hai। mandir me darshn se phle shrdhalu pavitra kosi nadi me snan aadi krte hai or fr 90 sidiya chad ma ke darshn krte hai….or maa ki puja ke bad bhraw devta ki puja ki jati hai …
Mannat puri hone par shiradalu yha ganti v chatra chadate hai….

Yha ane vale sadhraluo ke lie any aarkansh ke kendra hai jim corbett national park, hanuman dham, corbett fall parytak sthal,




Garija mandir aane ka uchit samay:

Saal mai kbhi bhi mndir mai darshan karne aa skte hai par, barsaat ke mousm mai, thoda raste kharab ho jaate hai, kabhi -2 aur kosi nadi ka jalstar bad jaata hain.

Devidhura

उत्तराखंड प्रसिद्ध है अपनी प्राकर्तिक सुन्दरता , वन संपदा, कला-संस्कृति, जलवायु ,वन्य जीवन,गंगा , अलकनंदा, सरयू, जैसी नदियों के उदगम स्थल के लिए, और यहाँ स्थित धार्मिक स्थलों से जिस वजह से इसे देव भूमि के नाम से भी जाना जाता है।

देवीधुरा दिल्ली से लगभग 383 के. मि.,चम्पावत से 55 के. मि., टनकपुर से 127 के.मि., नैनीताल से 96 के.मि., अल्मोड़ा से 79 के.मि., हल्द्वानी से देवीधुरा के लिए काठगोदाम, भीमताल, धानाचूली, ओखलकांडा होते हुए दुरी 108 के. मि. है। यहाँ का मौसम अन्य पहाड़ी इलाकों की तरह मिला जुला ही रहता है, सर्दियों के मौसम में यहाँ बर्फ गिरती है और गर्मियां गुनगुनी रहती है। देवीधुरा सुमद्रतल से लगभग 6600 फिट की ऊँचाई पे बसा हुआ है।

माँ बारही के समीप ही सड़क से लगा हुआ हनुमान मदिर, अब हम देवीधुरा मदिर के प्रवेश द्वार पर पहूँच चुके हैं। मंदिर को जाने के मार्ग पर स्थित दुकानों में आपको पूजन सामग्री मिल जाती हैं। ये मंदिर के सामने का मैदान जहाँ हर वर्ष पत्थर युद्ध जिसे बग्वाल कहा जाता है का आयोजन किया जाता है। श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन जहाँ समस्त भारतवर्ष में रक्षाबंधन पूरे हर्षोल्लास के साथ बहनों का अपने भाईयों के प्रति स्नेह और विश्वास के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है वहीं हमारे देश के इस स्थान पर इस दिन सभी बहनें अपने अपने भाइयों को युद्ध के लिये तैयार कर, युद्ध के अस्त्र के रूप में उपयोग होने वाले पत्थरों से सुसर्जित कर विदा करती हैं।

इस पत्थरमार युद्ध को स्थानीय भाषा में ‘बग्वाल’ कहा जाता है। यह बग्वाल कुमाऊँ की संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है। देश विदेश के हज़ारों श्रद्धालुओं को आकर्षित करने वाला पौराणिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल देवीधुरा अपने अनूठे तरह के पाषाण युद्ध यानी पत्थरों द्वारा युद्ध आयोजन के लिये पूरे भारत प्रसिद्ध है।

देवीधुरा मेले की एतिहासिकता कितनी प्राचीन है इस विषय में जानकारों के मतभेद है, कुछ इतिहासकार इसे आठवीं-नवीं सदी से प्रारम्भ मानते हैं। यहाँ के लोगों के अनुसार पौराणिक काल में चार खामों के लोगों में आराध्या बाराही देवी को मनाने के लिए नर बलि देने की प्रथा थी और ये चार खाम हुआ करते हैं गहरवाल, चम्याल, वालिक और लमगड़िया। एक बार बलि देने की बारी चम्याल खाम में एक वृद्धा के परिवार की थी। परिवार में उसका एक मात्र पौत्र था। वृद्धा ने पौत्र की रक्षा के लिए मां बाराही की स्तुति की तो खुश होकर मां बाराही ने वृद्धा को दर्शन दिये। तदनुसार देवी से स्वप्न में दिए निर्देशानुसार ये विकल्प निकला की भविष्य में पत्थर युद्ध का आयोजन किया जायेगा और यह खेल तब तक जारी रहता है जब तक खेल के दौरान सामूहिक रूप से एक व्यक्ति के शरीर के रक्त के जितना रक्त न बह जाए।

एक दूसरे पर पत्थर फेंकने वाले प्रतिभागी बग्वाल खेल के दौरान अपनी आराध्य देवी को खुश करने के लिए यह खेल खेलते हैं। इस पाषाण युद्ध में चार खामों के दो दल एक दूसरे के ऊपर पत्थर बरसाते है बग्वाल खेलने वाले अपने साथ बांस के बने फर्रे पत्थरों को रोकने के लिए रखते हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों से पत्थरों की वजाय फल और फूलों का ज्यादा प्रयोग किया जाता है पर फिर भी पत्थर मारने की प्रथा अभी भी जारी है।

मान्यता है कि बग्वाल खेलने वाला व्यक्ति यदि पूर्णरूप से शुद्ध व पवित्रता रखता है तो उसे पत्थरों की चोट नहीं लगती है। सांस्कृतिक प्रेमियों के परम्परागत लोक संस्कृति के दर्शन भी इस मेले के दौरान होते हैं। पुजारी को जब अंत:करण से विश्वास हो जाता है कि एक मानव के रक्त के बराबर खून बह गया होगा तब वह केताँबें के छत्र और चँबर साथ मैदान में आकर शंख बजाकर बगवाल सम्पन्न होने की घोषणा करता है । समापन पर दोनों ख़ामो के लोग आपस में गले मिलते हैं।

Gangotri Temple

गंगोत्रि धाम का, हिन्दू धर्म में एक महत्वपूर्ण स्थान है, मंदिर के समीप…गौमुख से ही.. गंगा नदी का udgam होता है अगर आपने… उत्तर भारत के, चारोंधामों ki yatra, एक साथ karni ho to ऐसी मान्यता hai… कि सबसे पहले यमुनोत्री धाम के दर्शन किये जाते हैं…, और उसके बाद का क्रम है गंगोत्री… बद्रीनाथ… और फिर केदारनाथ…. धर्मग्रंथों में कहा गया है, कि जो यहां का दर्शन करने में सफल होते हैं उनका न केवल इस जनम का पाप धुल जाता है वरन वे जीवन-मरण के बंधन से भी मुक्‍त हो जाते हैं। इन धामों में से यमुनोत्री के liye लगभग 7 किलोमीटर का, केदरनाथ के लिए 20 किलोमीटर का trek hai jabki बद्रीनाथ और गंगोत्री धाम sadak ke pass hi isthit hai.

गोमुख – जहां से गंगा नदी का उद्गम होता है, गोमुख गंगोत्री से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर है। गोमुख तक पहुंचने का रास्ता बेहद कठिन और दुर्गम है.गंगोत्री एक ग्लेशियर है और गोमुख, इसी का एक हिस्‍सा है. जहां से बर्फ पिघलकर गंगा बनने के लिए आगे बढ़ती है. ये एक उच्च हिमालयी छेत्र है, जहाँ ऑक्सीजन की कमी रहती है, साथ ही गोमुख जाने का मार्ग भी कही कही par काफी संकरा और जोखिम भरा है, एक तरफ पत्थर और मलवे के पहाड़, और दूसरी और नदी, इस तरह ke ट्रेक करने से पहले, आपको apne sarir ko iske lie anukul krna होता है
यह ग्‍लेशियर चारो तरफ से हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं जैसे – शिवलिंग, थलय सागर, मेरू और भागीरथी तृतीय की बर्फीली चोटियों से घिरा हुआ है।

Adi Badri Mandir

उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम के अलावा छह और बद्री विद्यमान है… जो हैं… वृद्धबद्री, ध्यानबद्री, अर्धबद्री, भविष्यबद्री, योग-ध्यानबद्री व आदिबद्री, अगर आप बद्रीधाम दर्शन की यात्रा में निकले हों तो इन धामों का भी दर्शन कर अपनी यात्रा को सफल बनायें … आदि बद्री उत्तराखंड के प्रसिद्द्ध सप्त बद्री में भी शामिल है… भगवान विष्णु को समर्पित यह मंदिर – १६ मंदिरों का समूह, उत्तराखंड में चमोली ज़िले में कर्णप्रयाग से 19 किलोमीटर दूर कर्ण प्रयाग – रानीखेत रोड पर स्तिथ हैं. आदि का तात्पर्य होता है प्राचीन, ऐसी मान्यता हैं – कि सतयुग, त्रेतायुग और द्वापरयुग में भगवान विष्णु यहाँ रहते थे और कलयुग में वे श्री बद्रीनाथ में निवास करते हैं, इसलिए इसे आदि बद्री के नाम से जाना जाता है…

महर्षि वेद व्यास जी द्वारा यहाँ श्री मद भागवत गीता पुराण भी इसी स्थान में लिखा गया. आदि बद्री को सरस्वती नदी के उद्गम स्थान के रूप में भी जाना जाता है.

किंबदंती है कि इन मंदिरों का निर्माण स्वर्गारोहिणी पथ – पर उत्तराखंड आये पांडवों द्वारा किया गया। यह भी माना जाता है कि इसका निर्माण कि आदि गुरु शंकरचार्य ने इन मंदिरों का निर्माण शुरू किया था। भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षणानुसार के अनुसार इनका निर्माण 8वीं से 11वीं सदी के बीच कत्यूरी राजाओं द्वारा किया गया। कुछ वर्षों से इन मंदिरों की देखभाल भारतीय पुरातात्विक के सर्वेक्षणाधीन है।

मूलरूप से इस समूह में 16 मंदिर थे, जिनमें 14 अभी बचे हैं। प्रमुख मंदिर भगवान विष्णु का है । इसके सम्मुख एक छोटा मंदिर भगवान विष्णु की सवारी गरूड़ को समर्पित है। समूह के अन्य मंदिर अन्य देवी-देवताओं यथा सत्यनारयण, लक्ष्मी, अन्नपूर्णा, चकभान, कुबेर (मूर्ति विहीन), राम-लक्ष्मण-सीता, काली, भगवान शिव, गौरी, शंकर एवं हनुमान को समर्पित हैं। इन प्रस्तर मंदिरों पर गहन एवं विस्तृत नक्काशी है तथा प्रत्येक मंदिर पर नक्काशी का भाव उस मंदिर के लिये विशिष्ट तथा अन्य से अलग भी है।

आदि बद्री मंदिर की पूजा पास ही थापली गांव के रहने वाले थपलियाल परिवार के पूजारी करते हैं जो पिछले पांच-छ: पीढ़ियों से इस मंदिर के पुजारी रहे हैं। आदि बद्री धाम के कपाट शीतकाल में एक माह के लिए बंद रहते हैं, इस मंदिर में भगवान विष्णु के 1 मीटर/ ३ फुट ऊंची काले की पत्थर की मूर्ति स्थापित है । विष्णु निश्चित रूप से, बिद्रीनाथ का एक और नाम है इसलिए इस मंदिर को आदिबद्री भी कहा जाता है। यह पांच बद्रि (पंच बद्री) में से एक है, विशाल बद्री, योग-ध्यान बद्री, वृद्ध बद्री और भविष्य बद्री। सभी पांच तीर्थस्थल यहाँ से निकटता में ही स्थित हैं।

कैसे पहुंचें:

बाय एयर
गढ़वाल क्षेत्र आने पर निकटम हवाई अड्डा देहरादून में जॉली ग्रांट एयरपोर्ट है, जो आदिबद्री से लगभग 210 किमी दूर है। और कुमाऊँ क्षेत्रसे आने पंतनगर करीब 222 किलोमीटर की दुरी पर हैं.

ट्रेन द्वारा
गढ़वाल में ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून सभी के पास रेलवे स्टेशन हैं। आदिबद्री से निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश (लगभग 192 किमी) हैकुमाऊँ में काठगोदाम रेलवे स्टेशन से अदिबद्री की दुरी करीब 188 किलोमीटर हैं. निकटतम रेलवे स्टेशन से बस, टैक्सी द्वारा अदिबद्री पंहुचा जा सकता हैं..

सड़क के द्वारा
कर्णप्रयाग से 19 कि०मी० दूर आदिबद्री पहुंचा जा सकता है जो वापसी में रानीखेत, नैनीताल और रामनगर के साथ एक मोटर रोड से जुड़ा हुआ है।

आदि बद्री मंदिर के हर वर्ष नवम्बर माह दिवाली के बाद कपाट बंद होते हैं मकर संक्रांति के अवसर पर द्वार खुलते हैं. अदि बद्री आने के लिए पुरे वर्ष अच्छा समय हैं बरसात में रोड कनेक्टिविटी में कभी – कभी अवरोध मिल सकता हैं। आदि बद्री में ठहरने के लिए कुछ प्राइवेट गेस्ट हाउस के साथ, गढ़वाल मंडल निगम का एक गेस्ट हाउस भी हैं, जहाँ ठहरा जा सकता हैं, इसके अतिरिक्त रात्रि विश्राम – कर्णप्रयाग में भी किया जा सकता हैं, जहाँ ठहरने के लिए बहुत सारे होटल, गेस्ट हाउस हैं।

Badrinath Travel Guide

बद्रीनाथ धाम : हिमालय के शिखर पर स्थित बद्रीनाथ मंदिर हिन्दुओं की आस्था का बहुत बड़ा केंद्र है। बद्रीनाथ मंदिर उत्तराखंड राज्य में चमोली जिले में जिला मुख्यालय चमोली से १०० किलोमीटर की दुरी पर अलकनंदा नदी के किनारे बसा है। मूल रूप से यह धाम विष्णु के नारायण रुप को समर्पित है।। बद्रीनाथ मंदिर को आदिकाल से स्थापित माना जाता है।

बद्रीनाथ मंदिर के कपाट प्रतिवर्ष अप्रैल के अंत या मई के प्रथम पखवाड़े में दर्शन के लिए खोल दिए जाते हैं। कपाट के खुलने के समय मन्दिर में अखण्ड ज्योति को देखने को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता रहता है।

अधिक जानने के लिए वीडियो देखें।

Please Subscribe our You Tube channel