चार धाम उत्तराखंड

admin
4 Min Read
Char Dham Uttarakhand

उत्तराखंड चारधाम दर्शन के लिए श्रृदालु, अपने जीवन में कम से कम एक बार तो आना ही चाहते हैं। इन दिनों इन धामों के कपाट भी खुलने वाले हैं। परन्तु इस बार लॉकडाउन के कारण, यात्रा संभवतः देर से शुरू होगी। उत्तराखंड चार धाम यात्रा का सही क्रम – यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ माना गया है।  यमुनोत्री और केदारनाथ धाम पहुंचने के लिए ट्रैकिंग रूट से होकर जाना होता हैं, घोड़े, खच्चरों एवं डोली की सहायता से भी यात्री यहाँ पहुंचते हैं।  गंगोत्री और बद्रीनाथ तक मोटरेबल रोड से पंहुचा जा सकता है। समय कम हो तो –  एक समय में किसी भी एक धाम के दर्शन करने  जा सकते है, अथवा दो धामों – यमुनोत्री और गंगोत्री के दर्शन एक वर्ष, और केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन अगले वर्षों  में आकर कर सकते है। सभी धाम के विडियो अलग -2 देखना चाहें तो पेज को नीचे को स्क्रोल डाउन कर अलग अलग विडियो देख सकते है। इस विडियो में चारों धामों का वर्णन क्रमवार है। https://youtu.be/Sa4Er7EGnQ4 उत्तराखंड के चार प्रमुख धामों में से एक – यमुनोत्री यमुना नदी का उद्गम स्थल और देवी यमुना का वास स्थल है। यह भारत में उत्तराखंड राज्य में  गढ़वाल मण्डल के उत्तरकाशी जनपद में  हिमालय की गोद में, 3,291 मीटर (10,797 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है। इस विडियो में – यमुनोत्री धाम के दर्शन के साथ देखेंगे कैसा है रूट? जानेंगे यहाँ कैसे पहुंचे? कहाँ ठहरें? मौसम, क्या सावधानियाँ रखें  के साथ ऐसी बातें जिससे आपका यमुनोत्री यात्रा सुविधाजनक और आवश्यक बातों की जानकारीयों से युक्त हो। https://youtu.be/Ax2i2I6H7EM यमुनोत्री दर्शन के बाद, भोजन लेने और जानकी चट्टी मे कुछ समय बिताने के बाद शाम चार बजे अपने वाहन के पास पहुचे, जो जानकी चट्टी से करीब आधा  किलोमीटर पहले एक होटल की पार्किंग में खड़ा किया था। हमारे सफ़र का अगला डेस्टिनेशन – माँ गंगा का पावन धाम –  गंगोत्री,  जो जानकी चट्टी से करीब 220 किलोमीटर की दुरी पर स्थित हैं. यमुनोत्री दर्शन कर जब जानकी चट्टी जब पहुचे तो – शाम ढलने में 2-3 घंटे बचे थे, रात्रि विश्राम से पूर्व – कुछ दूर जाया जा सकता था। देखें विडियो। https://youtu.be/vGnhmgU5OKA केदारनाथ धाम की यात्रा और श्री केदारनाथ जी के दर्शन। भगवान केदारनाथ जी  का दर्शन हर श्रृदालु के लिए अत्यंत आनंद का पल होता हैं, प्रति वर्ष कपाट खुलने के हज़ारों, लाखों की संख्या में लोग भगवान शिव के दर्शन करने आते हैं। इस विडियो में जानेंगे –  भगवान श्री केदारनाथ जी का मंदिर कहा है? मंदिर का इतिहास, कैसे पहुचे? रूट की जानकारी, विजिट करने का सही समय, कहाँ रुकें? मौसम, और दूसरी आवश्यक जानकारिया। https://youtu.be/as0JQ0PoPLM बद्रीनाथ धाम की यात्रा और श्री बद्रीनाथ जी के दर्शन। इस  वीडियो को पूरा देखने के बाद आप जानेंगे बद्रीनाथ मंदिर का इतिहास और यहाँ से जुड़े तथ्यों, यहाँ कैसे पहुंचे, कब आएं, कैसे आएं,  कहाँ ठहरे  आदि की जानकारियां… और करेंगे बद्रीनाथ मंदिर का दर्शन। साथ ही जानेंगे – माणा गाँव के बारे में। https://youtu.be/5w70xP_74-k Please Subscribe our You Tube channel

 

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: