PopcornTrip logoPopcornTripJourneys worth watching and remembering

Travel story

घर बैठे कई चीजें की जा सकती है

घर बैठे कई चीजें की जा सकती है

देखें पूरा वीडियो

admin · 2020-03-21

घर में रहकर ये काम करते हुए अपने समय को और भी उपयोगी बना सकते हैं।

संक्रमित करने वाले वायरस की वैश्विक समस्या से बचने के लिए - खुद को isolate रख कैसे वक्त गुजारें, कामकाज के अभ्यस्त हो या हो सामाजिक जीवन में व्यस्त, उनके लिए  दुविधा हैं कि टीवी देखने और सोशल मीडिया में वक्त गुजारने के अतिरिक्त क्या करें। ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब हैं इस पोस्ट में।

इस वीडियो में हैं, ऐसे कुछ विचार हैं - जो आपके घर में गुजारे जाने समय को अधिक उपयोगी बनाने में मदद कर सकते हैं। पॉपकॉर्न ट्रिप में आपका स्वागत हैं।

https://youtu.be/3ictCkaWFlI

  • इन दिनों - अपने आस पास बर्ड्स और उनकी एक्टिवीटस  देखते हुए, अथवा पेड़ - पौधों को देखने और उन्हें समझने में उनके साथ दिन का अच्छा वक्त गुजार सकते हैं।  और किसी व्यस्त जगहों में हाई राइज बिल्डिंग में रह रहे हैं त अपने आस पास surrounding को analyze करने की कोशिश कर सकते हैं।
  • इस समय वर्क फ्रॉम होम में कई तरह के ऐसे कार्य जो ऑनलाइन डिलीवर किये जा सकते हैं को कर सकते हैं, ये सभी कार्य विभिन्न  वेबसाइट के माध्यम से प्प्राप्त किये जा सकते हैं, ये काम हो सकते हैं, डाटा एंट्री, वेब, मोबाइल सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, क्रिएटिव डिजाइनिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग, ऑनलाइन ट्यूशन, फोटो, वीडियो एडिटिंग, फोटो, वीडियो फुटेज की ऑनलाइन बिक्री, टाइपिंग, वौइस्ओवर आदि कर घर बैठे earn कर सकते हैं, अपने अकाउंट में पेमेंट पाने के लिए सबसे प्रसिद्ध ग्लोबल पेमेंट गेटवे - Paypal.com में फ्री में signup कर अपना बैंक अकाउंट जोड़ सकते हैं।  इस तरह आपदा के बाद - प्रतीत होता हैं - कि भविष्य में भी ऐसे ही कार्य अधिक सर्वाइव कर पाएंगे - जो ऑनलाइन हो सकते है।वर्क फ्रॉम होम के लिए कुछ पॉपुलर वेबसाइट के लिंक हैं।

अपने  द्वारा  ली गयी तस्वीरें और   वीडियो इन साइट पर अपलोड कर आप ऑनलाइन बेच सकते हैं।  कौन सी तस्वीरें ज्यादा बिकती हैं, इसके लिए इंटरनेट पर रिसर्च कर सकते हैं। जितनी अधिक संख्या में तस्वीरें और वीडियो इन साइट्स पर अपलोड होंगे - उतनी ज्यादा सम्भावनाये earning की होंगी।  ये साइट्स कॉपीराइट इन्फ्रिंजमेंट न हो इसका बहुत ध्यान रखती हैं, इसलिए अपनी तस्वीरों में किसी व्यक्ति, ब्रांड की तस्वीर तभी लें जब आपके पास उस तस्वीर को लेने का अधिकार और अनुमति हो।  तस्वीरें और वीडियो फुटेज ऑनलाइन बेचने के लिए कुछ लोकप्रिय वेबसाइट।

डाटा एंट्री ऑनलाइन करने के लिए.

">

एजुकेशन वीडियो बना कर स्टूडेंटन्स को बेच सकते हैं।

घर बैठे ट्यूशन पढ़ाकर आप अच्छा earn कर सकते हैं।

वर्चुअल कॉल सेंटर में काम करने के लिए इन websites में Enroll कर सकते हैं

Language Teacher बन घर बैठे earn करें, इस वेबसाइटस से।

आप तस्वीरें खुद की वेबसाइट बनाकर भी बेच सकते हैं, इसके अलावा स्वयं का ब्लॉग/ वेबसाइट अथवा छोटी  इ कॉमर्स वेबसाइट बना कर अपनी सेवाएं अथवा उत्पाद बेच सकते हैं, अपनी वेबसाइट का सोशल मीडिया में प्रचार कर अच्छे विजिटर प्राप्त कर सकते हैं, ब्लॉग में - अपनी रूचि के अनुसार आर्टिकल लिख सकते हैं, ब्लॉग के अच्छे व्यू होने पर ब्लॉग में  जिसमे प्रोडक्ट्स के एफिलिएट लिंक, अमेज़न एफिलिएटेड प्रोडक्ट्स के लिंक दे अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही गूगल adsesne अकाउंट approve करवा कर गूगल द्वारा मिलने वाले विज्ञापन प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही वेबसाइट में अच्छा ट्रैफिक होने पर स्थानीय विज्ञापन लेकर अपनी वेबसाइट में प्रकाशित कर अतिरिक्त आय  प्राप्त कर सकते हैं।वेबसाइट बनाने में परामर्श के लिए या वर्डप्रेस होस्टिंग डोमेन रजिस्ट्रेशन के साथ Mesh Creation से संपर्क कर सकते हैं, वेबसाइट का लिंक

वेब  होस्टिंग, डोमेन रजिस्ट्रेशन, वेबसाइट  निर्माण, डिजिटल मार्केटंग और दूसरी सेवाओं के लिए अपनी सुविधा के अनुसार हज़ारों दूसरे  सर्विस प्रोवाइडर्स से भी ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन संपर्क किया जा सकता हैं।

इस समय का उपयोग - अपने स्किल डेवलपमेंट में कर सकते हैं।  कुकिंग, ड्राइंग, राइटिंग, पेंटिंग में समय बिताने के साथ - के साथ कई educational कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं, इंटरनेट में कई ऐसी वेबसाइट हैं, जिनमे निशुल्क अथवा बहुत कम  शुल्क पर ऑडियो और वीडियो ऑनलाइन स्टडी मेटेरियल पढ़ सकते हैं। यहाँ तक की दुनिया की कुछ शीर्ष यूनिवर्सिटीज में ऑनलाइन एग्जाम दे घर बैठे सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।  ऐसी ही एक वेबसाइट हैं।

इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा आरंभ की गयी वेबसाइट -

में भी अलग अलग कोर्स में एनरोल किया जा  सकते हैं स्किल डेवलपमेंट के लिए यूट्यूब में कई अच्छे चैनल से भी जानकारी ली जा सकती हैं, इन वेबसाइट से विभिन्न विषयों से जुड़े कोर्स, ऑनलाइन सीखे जा सकते हैं।

Captioner, Translator, Transcriptor बन Online earn करें, घर से कार्य करके इस वेबसाइट द्वारा 

बनें Proofreader घर बैठे, और अच्छा earn करें, इन वेबसाइट द्वारा 

फुर्सत के समय किये जा सकते वाला सबसे महत्वपूर्ण कार्य  हैं - अपने अच्छे मानसिक और शाररिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना।  जो किसी भी दूसरी चीज से ज्यादा जरुरी है. अपने योग, ध्यान और व्यायाम का समय बढ़ा कर स्वयं को अधिक गहराई और विस्तार दे सकते हैं, पुस्तके पढ़ सकते हैं, लेख, कहानिया, कविताएं अपने जीवन के अनुभव लिख सकते हैं।पढ़ने में रूचि नहीं अथवा आँखों पर दवाबपढता हो - तो अच्छी ऑडियो बुक, पॉडकास्ट सुन सकते हैं, कहानिया सुन सकते हैं. और अपनी रूचि के अनुसार किसी भी कला, संगीत में अधिक के अध्ययन को समय दे सकते हैं।

इस समय - बिना कुछ किये, बिना मोबाइल, इंटरनेट, टेलीविज़न देखे, बिना किताब पढ़े, बिना किसी से बात किये,  और बिना विचारों, चिंताओं, परेशानियों का ध्यान किये, बिना जीवन के प्रति कुछ उम्मीद किये, बिना किसी भी तरह ही अपेक्षा किये-  शांत होकर रोज कुछ घंटे बैठ सकते हैं, यह अभ्यास आपके अंदर एक नए अपरिचित और आपसे मिलाने में आपकी मदद करेगा।

उम्मीद हैं - यह post आपको पसंद आया होगा अपने वेल विशेर्स के साथ वीडियो शेयर कीजियेगा ।

इन दिनों यात्रायें बंद हैं, आपसे संवाद जारी, उम्मीद हैं - सामूहिक जागरूकता और समयानुकूल सामूहिक प्रयास से इस आपदा से जल्दी ही विजय प्राप्त करेंगे।  सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। आप अपना टाइम कैसे बिता  रहे हैं, कमेंट द्वारा बताएं,

फिर मिलेंगे एक नए वीडियो के साथ।

धन्यवाद।

More Travel story →
Have a story to tell? Work with PopcornTrip ↗

Let’s work together

Have a question or a collaboration in mind?

Tell us about your idea, destination or project. Your enquiry goes directly to the PopcornTrip team.