PopcornTrip logoPopcornTripयात्राएँ जिन्हें देखना और याद रखना अच्छा लगे

Travel story

Kedarnath Yatra 2023: हेली सेवा का ये रहेगा किराया।

PopcornTrip video preview
Video thumbnail

देखें पूरा वीडियो

admin · 2023-03-19

Kedarnath यात्रा आमतौर पर अप्रैल या मई के महीनों में शुरू होती है और नवंबर प्रथम सप्ताह तक चलती है। हालाँकि, क्षेत्र में मौसम की स्थिति के आधार पर तिथियाँ भिन्न हो सकती हैं। इस वर्ष यह 25 अप्रैल से शुरू हो रही है। चार कंपनियों को हेली  सेवा संचालन के लिए चयन कर लिया है। UCADA के नये अनुबंध के बाद फाटा से Pawan Hans पवन हंस, Kestrel Aviation केस्ट्रल एविएशन और सिरसी से Himalayan Heli हिमालयन हेली, केस्ट्रल एविएशन के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जाएगी। गुप्तकाशी से Kedarnath धाम के लिए संचालित होने वाली हेली सेवा की दोबारा  टेंडर प्रक्रिया चल रही है। पूर्व में एक ही कंपनी से टेंडर भरा गया था,  जिससे UCADA ने हेली कंपनियों से पुनः टेंडर आमंत्रित किए हैं। Phata फाटा से Kedarnath Kedarnath धाम के लिए हेली सेवा से आने-जाने का  किराया प्रति यात्री ₹5500  और सिरसी से Kedarnath के लिए ₹5498 रुपये तय  किया गया। हेली सेवाओं के टिकट की Online बुकिंग के लिए IRCTC आईआरसीटीसी से अनुबंध किया जाना है। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। यदि  यात्रा शुरू होने तक एमओयू में विलंब होने की स्थिति में UCADA के माध्यम  से टिकटों की बुकिंग की जाएगी। Kedarnath हेली सेवा के लिए अप्रैल के प्रथम सप्ताह से टिकटों की बुकिंग शुरू हो सकती है। Kedarnath धाम के कपाट 2023 में 25 April  को खुल रहे है। https://youtu.be/as0JQ0PoPLM यह भी देखें। https://popcorntrip.com/uttarkhand-chardham-advisory/ https://popcorntrip.com/uttarakhand-chardham-yatra-2023-by-bus/
More Travel story →
Have a story to tell? Work with PopcornTrip ↗

Let’s work together

Have a question or a collaboration in mind?

Tell us about your idea, destination or project. Your enquiry goes directly to the PopcornTrip team.