PopcornTrip logoPopcornTripJourneys worth watching and remembering

Travel story

Haldwani से Bhimtal, Bhowali, Kainchi होते हुए Almora का यात्रा वृतांत

Watch this destination on PopcornTrip

See the route, setting and practical details in our related PopcornTrip video.

Haldwani to Almora हल्द्वानी से अल्मोड़ा road journey via Bhimtal, Bhowali, Kainchi, Explore Almora
PopcornTrip video preview
Video thumbnail

admin · 2023-07-04

Haldwani Kumaon का प्रवेश द्वार, जहां से कई पहाड़ी क्षेत्रों जैसे Almora, पिथौरागढ़, बागेश्वर, Ranikhet, Mukteshwar, Binsar सहित अन्य कई स्थानों के लिए मार्ग है, और Almora जो उत्तराखण्ड का सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्मृति चिन्ह समेटे हुए है।

Haldwani - Bhimtal रूट में आगे बड़े, Haldwani और Kathgodam से जैसे ही आगे बढ़े, चढ़ाई मिलने लगी, मार्ग में एक स्थान है - सलड़ी, जहां बस, टैक्सी, या आते जाते जाते यात्री भोजन जलपान के लिए रुकते है, अच्छी लोकेशन के साथ यहाँ सड़क के किनारे कई जल स्रोत है, जिनमे स्वच्छ मिनरल पानी का स्वाद लिया जा सकता है। यहाँ से Kathgodam का दृश्य काफ़ी सुंदर नज़र आता है, अगर मौसम साफ़ और उसमे धुंध ना हो तो। 

Haldwani से Bhimtal 28 किलोमीटर के पर्यटकों के बीच लोकप्रिय स्थान है, यहाँ Nainital ज़िले की सबसे बड़ी झील है, यह मान्यता है कि इस झील का निर्माण द्वापर युग में भीम ने किया था। यहाँ ताल के एक सिरे पर भीम को समर्पित भीमेश्वर महादेव मंदिर स्थित है। Bhimtal के एक मार्ग Nainital ज़िले की ही एक अन्य खूबसूरत नौ कोनों वाले ताल नौकुचियाताल को जाता है। 

Bhimtal Uttarakhand

Bhimtal - Bhowali मार्ग से हमारा सफ़र आगे बड़ा, Bhimtal की इस चदाई से में खूटानी नाम के स्थान से दायी और जाती दायी ओर जाती सड़क स्थानीय क़स्बों जैसे पदमपुरी, धानाचूली, रामगढ़, Mukteshwar को भी जाती है। 

खुटानी तिराहे से थोड़ा आगे आने पर बायीं और जाती यह सड़क ज़िले के एक और खूबसूरत ताल - सातताल तक ले कर जाती है। सातताल प्रकर्ति और पक्षी प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थान है, जहां आम ज़िंदगी की दौड़ भाग से दूर शांति से दिन गुज़ारा जा सकता है। 

Bhowali जो की Bhimtal से लगभग ८-१० किलोमीटर की दूरी पर है, Bhowali एक ठंडी जगह और आस पास के क्षेत्रों के लिए फलों की मंडी है। Bhowali से पहाड़ों के कई स्थानों के लिए रॉड्स है, यहाँ से एक रोड Nainital को और एक दूसरा रोड ज्योलीकोट होते हुए Haldwani को जाती है। Bhowali से ढलान को जाती सड़क निगलाट होते हुए Kainchi पहुँचती है, हमारे सफ़र का अगला पड़ाव। Bhowali से Kainchi की दूरी 8 किमी है। Kainchi Dham, महान संत बाबा नीम करौरी जी के नाम से विख्यात है।

सोशल मीडिया में और दुनिया भर के सेलिब्रिटीज़ के बाबाजी पर आस्था रखने और उनके विजिट के बाद चर्चा में आने से पिछले कुछ समय में यहाँ आवाजाही काफ़ी बढ़ गई है। यहाँ देश और दुनिया भर से कई नामी हस्तियों ने बाबा के दर्शन किए हैं या उनके निर्वाण के बाद आश्रम में विजिट किया है। जिससे इस स्थान को प्रिंट और सोशल मीडिया में सुर्ख़ियों में रहने से यहाँ दर्शनार्थियों की आवाजाही लगी रहती है। मंदिर से समीप ही वाहनों के लिए पार्किंग और सड़क के दोनों और restaurant, गेस्ट house इत्यादि हैं।

Kainchi से आगे जाते हुए रातीघाट, गरमपानी, खैरना होते हुए कुछ आगे बढ़ दो मार्ग दिखते हैं, जिसमें बायीं ओर जाती सड़क Ranikhet और सीधा Almora के लिये है, जहां से हमने आगे जाना है।Kainchi के बाद कुछ ही मिनट्स में जिस क़स्बे में पहुचते है उसका नाम है खैरना, यह है खैरना की बाज़ार, यहाँ भी सीजनल फल और सब्ज़ियाँ उल्पब्ध हो जाती हैं। 

खैरना में सड़क के किनारे बहती नदी और उससे आगे पहाड़ियों को देख यात्रा प्रकृति की वादियों और विविधताओं के देखते हुए कब 10-20 किलोमीटर और आगे बाद जाते है, पता नहीं चलता। खैरना के बाद कुछ देर मोड़ कम हो जाते है, और मैदानी सड़क में चलने सा एहसास होता है। छड़ा, चमड़ियाँ, काकड़ीघाट, सुयालबाडी होते हुए पहुँचे, क्वारब, यहाँ से भी Mukteshwar, रामगढ़ के लिए अलग सड़क जाती है। 

क्वारब के बाद पुल पार कर ये स्थान है एक शांत स्थान में हनुमान जी को समर्पित मंदिर स्थित है।

Almora के दूरी यहाँ से लगभग 10 किलोमीटर है। यहाँ से बायीं और को हाल में सड़क बनी है, जिससे शीतलाखेत या फिर Almora जाये बिना कोसी पहुँच सकते हैं। यहाँ से दिखती पहाड़ियों और उनकी विभिन्न लेयर्स को सफ़र में प्रकृति का रूप लगातार बदलती रहती है, और यह विविधता उन यात्रियों को ख़ुशनुमा एहसास देती है, जो पहाड़ी सफ़र के बाद ऊँघने ना लगे हो। 

क्वारब से Almora की ओर कुछ आगे बढ़ने पर, चढ़ाई में बसा एक छोटी बाज़ार मिलती है, जो लोधिया है, यहाँ पर कुछ रेस्टोरेंट और मिठाइयों की दुकानें मौजूद हैं। जो लोग Almora नगर क्षेत्र से मिठाइयाँ नहीं ख़रीद पाते वो यहाँ से ले लेते है। लोधिया के बाद पहुँचे करबला तिराहा, यहाँ से लेफ्ट नीचे को जाती सड़क Almora की लोअर मॉल रोड नाम से जानी जाती है, और उप्पर को जाती सड़क  वो है अपर मॉल रोड।

देखिए इस यात्रा का वीडियो

https://youtu.be/x4r-jSQf4LM

 

जैसे जैसे सफ़र ऊँचाई की और बढ़ रहा है, सफ़र की रोचकता भी बढ़ती जा रही है।  इस सीरीज के अगले भाग में PopcornTrip के Almora से आगे की यात्रा में फिर मिलेंगे, आज के लिए यही तक, जल्दी पुनः मिलते है। धन्यवाद।

देखें पूरा वीडियो

More Travel story →
Have a story to tell? Work with PopcornTrip ↗

Let’s work together

Have a question or a collaboration in mind?

Tell us about your idea, destination or project. Your enquiry goes directly to the PopcornTrip team.