Gwaldam, गढ़वाल हिमालय - The Road Less Traveled - Video Tour
Gwaldam किसी भी छोटे पहाड़ी कस्बे की तरह, टॅक्सी स्टैंड मे सड़क के किनारे टॅक्सी, आस पास मुसाफिरों के लिए भोजनालय, पहाड़ के घुमावदार सफर से यात्रियों को राहत देती Gwaldam की ताजी हवाएँ और प्रफुल्लित करने वाला वातावरण।
Kumaon और गढ़वाल के मध्य, चमोली जिले मे स्थित यह स्थान - Gwaldam - Kumaon और गढ़वाल जाने वाले यात्रियों के साथ साथ सुप्रसिद्ध नन्दा राजजात यात्रा और रूपकुंड ट्रेक के रूट मे भी महत्वपूर्ण पड़ाव हैं।
सामान्य सी दिखने वाली यह जगह जानी जाती हैं - यहाँ से दिखने वाली हिमालय श्रृंखलाओं के लिए, मन्त्र मुग्ध कर देने वाले प्रकृति के नजारों के लिए, यहाँ के ठन्डे मौसम के लिए, Gwaldam ट्रेकिंग प्रेमियों के साथ उन लोगों के लिए भी अच्छा DESTINATION हैं - जो शांत जगहों में प्रकृति के साथ अपनी छुट्टियाँ बिताना चाहते हैं।
बधानगढ़ी के पहाड़ी के मे हैं, जहां पहुचने के लिए Gwaldam से करीब 8-9 किलोमीटर MOTORABLE रोड से हैं, उसके बाद 2-3 किलोमीटर का रास्ता ट्रेक कर तय किया जाता हैं।
Gwaldam से थराली तक रोड लैंड स्लाइड के कारण हर बरसात मे खराब हो जाती हैं, उम्मीद हैं अगले कुछ सालों मे All WEATHER रोड का काम पूरा होने के बाद - यहाँ चौड़ी और अच्छी सकड़ों मे सफर करने का अनुभव शानदार होगा।
मैं हाइवे से बधान गढ़ी जाने वाली रोड थोड़ा संकरी हैं, लेकिन इसमे रूट मे ज्यादा ट्रेफिक नहीं मिला, मई और जून माह मे Gwaldam में Uttarakhand के बाकी जगहों की तरह पर्यटक सीज़न होने के कारण थोड़ा ट्रेफिक मिल सकता हैं।
बधान गढ़ी तक ले जाने वाली रोड मंदिर के पहाड़ी की तलहटी में ताल नाम की जगह तक जाती हैं, वहाँ से गाड़ी पार्क कर बधानगढ़ी की 2-3 किलोमीटर की चड़ाई यहाँ से शुरू होती हैं
अधिक जानने के लिए देखें विडियो।
https://youtu.be/q7Wskk3TZ0Q
Please Subscribe our You Tube channel