PopcornTrip logoPopcornTripयात्राएँ जिन्हें देखना और याद रखना अच्छा लगे

Travel story

Best of Almora

PopcornTrip video preview
Video thumbnail

देखें पूरा वीडियो

admin · 2021-12-09

यह अल्मोड़ा है  - उन सब का जो यहाँ के है, और  उन सबका भी जो यहाँ कभी रहे हैं। अल्मोड़ा Uttarakhand के विख्यात और ऐतिहासिक स्थानों में से एक हैं। कई लोग अल्मोड़ा का परिचय Uttarakhand की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में भी देते हैं। कई बातें जो दुनिया मे कहीं और देखने - जानने को नहीं मिलेंगी। उनही बातों को तलाशने के साथ, करेंगे अल्मोड़ा को एक्सप्लोर। दो दशक पहले -  जब मैंने अल्मोड़ा को जानना शुरू किया -  तब लोग अल्मोड़ा में लाला बाजार या उससे लगी  Nanda Devi बाज़ार से पलटन बाज़ार तक तक तो लगभग  रोज ही घूम आते। अब भी शायद जाते हों।  यह दोनों स्थान अल्मोड़ा की मशहूर पटाल बाज़ार के दो कोनो पर स्थित हैं, जिसके बीच में चौक बाज़ार, कारखाना बाज़ार, खजांची मोहल्ला, ज़ोहरी बाज़ार,  गंगोला मोहल्ला, थाना बाज़ार आदि नाम से जानी जाने वाली कुछ - 2 दुरी पर स्थित बाज़ार हैं, जिनके साथ लोगों के रिहायशी मकान भी. और मकानों तक पहुँचने के लिए गलिया । यह हैं अल्मोड़ा का मशहूर मिलन चौक, नाम के अनुरूप - यहाँ रोड के किनारे खड़े हो, मित्रो, परिचितों के मध्य अक्सर अनौपचारिक मीटिंग्स हुआ करती। कुछ वर्ष पूर्व तक, चार – छह किलोमीटर चलना, बेहद छोटी दूरी मानी जाती थी, पटाल बाज़ार या मॉल रोड मे घूमते हुए लोग रोज इतनी दूरियाँ यो ही तय कर लेते। कभी पैदल चल कर डयोली डाना, कसारदेवी, चितई अक्सर घूम आया करते। अल्मोड़ा में रहने वाले प्रकृति से प्रेम में पड़ ही जाते हैं। विस्तार से देखें पूरा वीडियो https://youtu.be/TtTIRoJ4S68
More Travel story →
Have a story to tell? Work with PopcornTrip ↗

Let’s work together

Have a question or a collaboration in mind?

Tell us about your idea, destination or project. Your enquiry goes directly to the PopcornTrip team.