Khatima
Khatima City

उत्तराखण्ड स्थित खटीमा, कुमाऊँ मण्डल के उधमसिंहनगर जनपद में स्थित एक नगर है। समुद्र तल से 653 फीट (199 मीटर) की ऊंचाई पर स्थित, यह स्थान भारत-नेपाल सीमा के निकट है। खटीमा नगर, राज्य के अन्य भागों से भली भांति, सड़क और रेलमार्गों से जुड़ा है। यह दिल्ली से 8 घण्टे, नैनीताल से 4 घंटा एवं हल्द्वानी से 3 घंटे की दूरी पर स्थित है।

खटीमा उत्तराखंड निर्माण की मांग करते हुए 1994 में शहीद हुए आंदोलनकारियों की भूमि के रूप मे भी जाना जाता है। यहाँ की बाज़ार मे सीमावर्ती राज्य नेपाल के भी लोग खरीददारी करने आते है।

खटीमा क्षेत्र में पर्यटको को आकर्षित और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने उत्तराखंड के पहले मगरमच्छों के पार्क का लोकार्पण किया। यहाँ 150 से अधिक क्रोकोडाइल हैं। 01 दिसम्बर 2021 से यहाँ crocodile पार्क आरंभ हुआ। यहाँ आगुन्तुक जान सकेंगे कि मगरमच्छ कैसे रहते हैं, कैसे तैरते हैं, कैसे खाते हैं, कैसे सोते हैं, कैसे अपने भोजन के लिए शिकार करते हैं।

खटीमा कैसे पहुंचे!
खटीमा से निकटतम हवाईअड्डा पंतनगर है। खटीमा के आसपास, पर्यटकों के भ्रमण के लिए अनेक स्थानों में से कुछ – नानकमत्ता साहिब, पूर्णागिरि मंदिर और अंतर्राष्ट्रीय नेपाल सीमा से सटा हुआ बनबसा और नेपाल स्थित महेन्द्रनगर हैं (इन स्थानों की जानकारी देते वीडियो आप Popcorn Trip Youtube चैनल में देख सकते हैं)। खटीमा से उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून व अन्य प्रमुख नगर जैसे हरिद्वार, दिल्ली आदि के लिए टूरिस्ट बसों का भी संचालन भी होता। देखिए खटीमा की जानकारी देता विडीयो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here